Russian Lieutenant General Igor Kirillov killed: मॉस्को बम धमाके में रूसी परमाणु सुरक्षा बल के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव (Igor Kirillov) की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए ये एक बडा़ झटका है। रूस की जांच समिति ने कहा कि मंगलवार को मॉस्को में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम से परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी रूसी जनरल की मौत हो गई। रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा सैनिकों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की रियाज़ान्स्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट इमारत के बाहर हत्या कर दी गई।
रूसी परमाणु सुरक्षा बल के चीफ की मौत
जांच समिति ने कहा, रूसी संघ के सशस्त्र बलों के विकिरण, रासायनिक और जैविक सुरक्षा बलों के प्रमुख इगोर किरिलोव और उनके सहायक मारे गए। इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। कीव इंडिपेंडेंट ने कल बताया था कि यूक्रेन ने जनरल किरिलोव पर यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
रियाजान्स्की प्रॉस्पेक्ट एक सड़क है जो क्रेमलिन से लगभग 7 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में शुरू होती है। टीएएसएस एजेंसी ने बताया कि जांचकर्ता और फोरेंसिक विशेषज्ञ अन्य आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर काम कर रहे हैं।
