Chhath Puja 2023: दुनिया भर में छठ की धूम, अमेरिका के कैलिफोर्निया में डूबते हुए सूर्य को दिया गया अर्ध्य, देखें वीडियो

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 19, 2023, 01:24 PM IST

Chhath Puja 2023: चार दिन तक चलने वाला आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ देश और दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में बसे भारतीयों ने डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य छठ पर्व मनाया।

chhath Puja 2023: बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ अब देशभर ही नहीं दुनिया के कई देशों में मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह अब अंतिम चरण की ओर बढ़ चला है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में प्रवासी भारतीयों छठ पर्व मनाया। डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया गया। उधर देश भर में छठ मना रहे लोगों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ पर्व पर शुभकामनाएं दीं। चार दिन तक चलने वाली छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर को हुई। इस पर्व पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं और भगवान भास्कर की आराधना के लिए नदियों और तालाबों के किनारे एकत्र होते हैं। छठ पर्व आमतौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

Chhath Puja 2023, Chhath in America, Chhath in California

अमेरिका में छठ

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि छठ पर्व सूर्य देवता की पूजा के साथ ही जल स्रोतों की आराधना करने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि प्रकृति से जुड़ा यह पर्व हमें पर्यावरण के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लें। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों और प्रकृति के साथ उसके अटूट संबंध का प्रतीक है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भगवान भास्कर की पूजा हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करेगी। जय छठी मैय्या।

End of Feed