सीजफायर या महज दिखावा? कुवैत पर ड्रोन हमला तो ईरानी रिफाइनरी पर बरसे बम; अब क्या करेंगे खामेनेई और ट्रंप

Iran US Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्ध थम गया है। दोनों देशों के बीच दो सप्ताह के सीजफायर पर सहमति बनी है। इसके बावजूद कई देशों पर हमले हो रहे हैं।

Iran US Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्ध थम गया है। दोनों देशों के बीच दो सप्ताह के सीजफायर पर सहमति बनी है। ऐसे में अमेरिका ने ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमले की योजना को टाल दिया है। इसके बावजूद तेहरान और खाड़ी देशों से ड्रोन हमलों की सूचनाएं सामने आ रही हैं। तेहरान ने दावा किया कि सीजफायर के ऐलान के बाद लवान द्वीप की रिफाइनरी पर हमला हुआ।

Drone Attack

सीजफायर के बाद भी हो रहे हमले (फोटो साभार: AI)

ईरानी सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के लवान द्वीप पर मौजूद एक तेल रिफाइनरी पर बुधवार को हमला हुआ। यह हमला सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिफाइनरी को सुबह 10 बजे निशाना बनाया गया।

End of Feed