ट्रंप के साथ प्रार्थना की तस्वीर पर कैथोलिक बिशपों ने जताया अफसोस, बोले- राजनीतिक इस्तेमाल हुआ

अमेरिका में दो कैथोलिक बिशपों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में प्रार्थना की तस्वीरें सार्वजनिक होने पर अफसोस जताया और माफी मांगी। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी बैठक की तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य से हुआ।

अमेरिका में दो कैथोलिक बिशपों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में प्रार्थना करने की तस्वीरें सार्वजनिक होने पर अफसोस जताया है। दोनों बिशपों का कहना है कि उन्हें बैठक निजी चर्चा के लिए बुलाया गया था, लेकिन व्हाइट हाउस ने तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक कर दिए। उनका आरोप है कि धार्मिक गतिविधि का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए किया गया। यह मामला अमेरिका के मध्यावधि चुनाव से दो सप्ताह से भी कम समय पहले सामने आया है।

white house

व्हाइट हाउस (File Photo)

मिल्वौकी के आर्चबिशप जेफ्री ग्रोब ने रविवार को ‘ए पब्लिक अपोलॉजी’ शीर्षक से बयान जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि गुरुवार को हुई बैठक में वह और 11 अन्य बिशप शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें कई सवाल और प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिनमें कुछ लोगों ने गहरी निराशा और दुख जताया।

End of Feed