'ट्रंप का कदम भारत को चीन और रूस के करीब ले जा रहा है, साझेदारी हो रही नष्ट', अमेरिकी सांसद का राष्ट्रपति पर निशाना

भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने कहा कि वह अमेरिका और भारत की साझेदारी को नष्ट करने के लिए ट्रंप द्वारा किए जा रहे कार्यों से हक्के-बक्के हैं।

Ro Khanna on Donald Trump: अमेरिका के एक सांसद और दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उठाये कदम भारत के साथ साझेदारी को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने आगाह किया कि अमेरिका के शीर्ष नेता के अहंकार को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ रणनीतिक संबंध को नष्ट करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसी रो खन्ना ने कहा कि वह अमेरिका और भारत की साझेदारी को नष्ट करने के लिए ट्रंप द्वारा किए जा रहे कार्यों से हक्के-बक्के हैं।

Ro Khanna

ट्रंप पर बरसे अमेरिकी सांसद रो खन्ना (AP)

रो खन्ना बोले- अमेरिका के लिए एक रणनीतिक झटका

रो खन्ना ‘यूएस-इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष भी हैं। खन्ना ने ट्रंप पर अमेरिका-भारत गठबंधन को मजबूत करने के लिए 30 वर्षों के कार्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया, जिसमें रूस से तेल की खरीद पर 25 फीसदी सहित भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी टैरिफ लगाना शामिल है। खन्ना ने कहा कि ट्रंप की नीतियां भारत को चीन और रूस के नजदीक ले जा रही हैं, जो अमेरिका के लिए एक रणनीतिक झटका है।

End of Feed