अपने ही देश में होने लगा जस्टिन ट्रूडो का विरोध, कनाडा के एक सांसद ने की इस्तीफे की मांग

India Canada Dispute: भारत और कनाडा के बीच रिश्ते इतिहास के सबसे बुरे दौरे से गुजर रहे हैं। दोनों देशों ने अपने-अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है, जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक रिश्ते टूट की कगार पर हैं।

India Canada Dispute: भारत से दुश्मनी मोल लेने के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का अपने ही देश में विरोध शुरू हो गया है। भारत से जारी गतिरोध के बीच खबर है कि लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा के एक सांसद ने अगले चुनावों से पहले पार्टी प्रमुख के पद से प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की है। कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) की ओर से मंगलवार को प्रसारित खबर में सांसद सीन केसी ने कहा, मैं जो संदेश जोर-शोर से और स्पष्ट रूप से तथा समय बीतने के साथ और भी मजबूती से दे रहा हूं, वह यह है कि (ट्रूडो) के जाने का समय आ गया है। मैं इससे पूरी तरह से सहमत हूं।

Justin Trudeau

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो।

कनाडाई सांसद ने कहा, लोगों का मानना है कि अब बहुत हो चुका। वे उनसे ऊब चुके हैं। वे उनका इस्तीफा चाहते हैं। केसी ने दावा किया कि लिबरल पार्टी के नेताओं में ट्रूडो के नेतृत्व को लेकर उच्च स्तर की चिंता है, लेकिन जिन लोगों की राय मेरे जैसी है, वे समय बीतने के साथ इसे लेकर और दृढ़ होते जा रहे हैं। बता दें, भारत और कनाडा के बीच रिश्ते इतिहास के सबसे बुरे दौरे से गुजर रहे हैं। दोनों देशों ने अपने-अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है, जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक रिश्ते टूट की कगार पर हैं।

End of Feed