कनाडा: खतरे में जस्टिन ट्रूडो सरकार, जगमीत सिंह ने सरकार से समर्थन वापस लेकर पैरों तले खिसकाई जमीन

जस्टिन ट्रूडो को एक बड़ा झटका देते हुए उनके प्रमुख सहयोगी जगमीत सिंह की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) ने लिबरल पार्टी से समर्थन वापस ले लिया है। इसे लेकर विपक्ष ने जल्द चुनाव कराए जाने की मांग की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो को वहां के खालिस्तानी नेता ने ही बड़ा झटका दिया
  • जगमीत सिंह की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ने लिबरल पार्टी से समर्थन वापस लिया
  • इससे अगले आम चुनाव से एक साल पहले ट्रूडो की अल्पमत सरकार खतरे में पड़ी

Justin Trudeau Government in Crisis: खालिस्तानियों का पक्ष लेकर भारत से भिड़ने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो को वहां के खालिस्तानी नेता ने ही बड़ा झटका दिया है। जस्टिन ट्रूडो को एक बड़ा झटका देते हुए उनके प्रमुख सहयोगी जगमीत सिंह की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) ने लिबरल पार्टी से समर्थन वापस ले लिया है। इससे अगले आम चुनाव से एक साल पहले ट्रूडो की अल्पमत सरकार खतरे में पड़ गई है। पार्टी ने बुधवार दोपहर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यह घोषणा की। यह गठबंधन जून 2025 तक चलने वाला था।

Canada news

कनाडा में ट्रूडो सरकार संकट में घिरी

ट्रूडो की अल्पमत सरकार से समर्थन वापस

ट्रूडो की अल्पमत सरकार को सत्ता में बनाए रखने में मदद करने वाले एनडीपी प्रमुख जगमीत सिंह ने कॉर्पोरेट लालच के आगे झुकने का आरोप लगाकर कनाडाई पीएम पर हमला किया और दावा किया कि उदारवादियों ने लोगों को निराश किया है। जगमीत सिंह ने वीडियो में कहा, जस्टिन ट्रूडो ने बार-बार साबित किया है कि वह हमेशा कॉर्पोरेट लालच के आगे झुकेंगे। उदारवादियों ने लोगों को निराश किया है। वे कनाडाई लोगों से एक और मौका पाने के हकदार नहीं हैं। आगे एक और, इससे भी बड़ी लड़ाई है। पियरे पोइलिवरे और कंजर्वेटिव कटौती का खतरा। श्रमिकों से, सेवानिवृत्त लोगों से, युवा लोगों से, रोगियों से, परिवारों से, वह बड़े निगमों और अमीर सीईओ को और अधिक देने के लिए कटौती करेंगे।

End of Feed