कमला हैरिस बनाएंगी इतिहास या निक्सन की लिस्ट में होंगी शामिल? 1836 से अबतक महज एक बार हुआ ऐसा कारनामा

US Presidential Elections 2024: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के लिए अपना अभियान शुरू कर रही हैं। इसी के साथ ही उनके पास एक नई उपलब्धि हासिल करने का मौका है। दरअसल, साल 1836 के बाद से महज एक दफा ही एक मौजूदा उपराष्ट्रपति 1988 में राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचने में सफल हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • कमला हैरिस ने शुरू कर रहीं चुनावी अभियान।
  • 1988 में जॉर्ज बुश ने रचा था इतिहास।
  • क्या असफल रहे नेताओं में शामिल होंगे हैरिस।

US Presidential Elections 2024: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के लिए अपना अभियान शुरू कर रही हैं और वह खुद का नाम इतिहास में दर्ज कराने के लिए भी पूरी मशक्कत करेंगी। साल 1836 के बाद से केवल एक मौजूदा उपराष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश 1988 में राष्ट्रपति पद पर चुने गए थे। उपराष्ट्रपति रहते हुए व्हाइट हाउस पहुंचने की कोशिश में असफल रहे लोगों में 1960 में रिचर्ड निक्सन, 1968 में ह्यूबर्ट हम्फ्री और 2000 में अल गोर शामिल रहे हैं।

Kamala Harris

कमला हैरिस

युद्ध और घोटालों से लेकर अपराध और टेलीविजन पर होने वाली बहसों जैसे मुद्दों से प्रभावित चुनावों में तीनों हार गए। लेकिन प्रत्येक उपराष्ट्रपति के लिए दो अन्य कारक भी महत्वपूर्ण साबित हुए: क्या निवर्तमान राष्ट्रपति लोकप्रिय थे और क्या राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बीच संबंध अच्छे थे?

End of Feed