भारत के बाद अब जापान में F-35 स्टील्थ फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग, रनवे को करना पड़ा था बंद

F-35 Stealth Fighter Jet: भारत के बाद अब जापान में रविवार को एक ब्रिटिश F-35 स्टील्थ फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, एक ब्रिटिश F-35 स्टील्थ फाइटर जेट की रविवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान स्थित कागोशिमा एयरपोर्ट पर खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इससे पहले, जुलाई में एक ब्रिटिश एफ-35बी फाइटर जेट की हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आने की वजह से तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।

F-35 Stealth Fighter Jet: भारत के बाद अब जापान में रविवार को एक ब्रिटिश F-35 स्टील्थ फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, एक ब्रिटिश F-35 स्टील्थ फाइटर जेट की रविवार को दक्षिण-पश्चिमी जापान स्थित कागोशिमा एयरपोर्ट पर खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

British F-35 Jet

ब्रिटिश एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान (फोटो साभार: iStock)

अधिकारियों ने बताया कि सुबह लगभग 11:30 बजे हुई इस घटना के बाद लगभग 20 मिनट के लिए रनवे बंद रहने से एयरपोर्ट पर कुछ वाणिज्यिक उड़ानों का आगमन और प्रस्थान प्रभावित हुआ। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जापान में 4 अगस्त से ब्रिटेन, अमेरिका सहित कई देशों का संयुक्त युध्याभ्यास चल रहा है, जो अगले मंगलवार तक जारी रहेगा। इसी दौरान एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

End of Feed