रूस के 'मिलिट्री रिसोर्स' पर ब्रिटेन का कड़ा प्रहार, लगाए 56 नए प्रतिबंध

Britain sanctions on Russia: ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, आज के कदम क्रेमलिन की विनाशकारी विदेश नीति पर असर डालेंगे। ये प्रतिबंध उन अवैध अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को भी नष्ट करेंगे, जिन्हें बनाने के लिए रूस ने इतनी मेहनत की है।

Britain sanctions on Russia: यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे रूस के मिलिट्री रिसोर्सेस पर ब्रिटेन ने कड़ा प्रहार किया है। युद्ध में महत्वपूर्ण सैन्य उपकरणों की आपूर्ति को रोकने के लिए ब्रिटेन ने रूस के सैन्य-औद्योगिक परिसर के खिलाफ 56 नए प्रतिबंध लगाए हैं। इसे पिछले साल मई के बाद से रूस के सैन्य संसाधन पर लक्षित सबसे बड़ा प्रतिबंध कहा जा रहा है।

vladimir putin

व्लादिमीर पुतिन

नए प्रतिबंध के दायरे में रूस के सैन्य उत्पादन का सहयोग करने वाले आपूर्तिकर्ता, उप-सहारा अफ्रीका में सक्रिय रूस समर्थित भाड़े के सैनिक समूह तथा ब्रिटेन के सैलिसबरी शहर में नोविचोक नर्व एजेंट के प्रयोग में संलिप्त जीआरयू रूसी जासूस एजेंट शामिल हैं। इस प्रतिबंध में चीन, तुर्किये और मध्य एशिया स्थित संस्थाओं को भी शामिल किया गया है, जो रूस के लिए आवश्यक मशीन उपकरण, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और ड्रोन के कलपुर्जों सहित वस्तुओं की आपूर्ति और उत्पादन में शामिल हैं।

End of Feed