Brazil Plane Crash: ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, 61 लोगों की मौत

Brazil Plane Crash: ब्राजील के साओ पाओलो में एक बड़ा हादसा हो गया यहां एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रॉयटर के मुताबिक इस विमान में 61 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्राजील के साओ पाओलो में विमान हुआ क्रैश
  • हादसे में 61 लोगों की मौत
  • विमान कंपनी कर रही मामले की जांच दुर्घटना किस कारण से हुई

Brazil Plane Crash: ब्राजील के साओ पाओलो में एक बड़ा हादसा हो गया है यहां एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रॉयटर के मुताबिक इस विमान में 61 लोग सवार थे। विमान एक आवासीय इलाके में क्रैश हुआ। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एयरलाइन वोएपास ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। ब्राजील में यात्री विमान दुर्घटना में सभी 61 लोगों की मौत हो गई।

Brazil Plane Crash

ब्राजील के साओ पाओलो में एक बड़ा विमान हादसा, 61 लोगों की मौत

विमान में 57 यात्री थे सवार

एयरलाइन ने बताया कि शुक्रवार को ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में 57 यात्रियों और चार चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। विमान, वोएपास एयरलाइन द्वारा संचालित एटीआर 72-500, दक्षिणी पराना राज्य के कास्कावेल से साओ पाउलो के ग्वारूलहोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भर रहा था, जब यह विन्हेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वोएपास ने शुरू में कहा था कि विमान में 58 यात्री सवार थे, लेकिन बाद में एयरलाइन की वेबसाइट पर एक बयान में यह आंकड़ा संशोधित कर 57 कर दिया गया।

End of Feed