गाजा में जिस जर्मन लड़की की हमास ने निकाली थी परेड, उसका शव बरामद, इजरायल बोला-हमारा दिल बैठ गया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2023, 04:52 PM IST

German Girl Shani Louk: जरायल के अलग-अलग स्थानों से जिन लोगों को अगवा किया गया उनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हैं। महिलाओं को अगवा कर उन्हें ले जाने के कई वीडियो सोशल मीडिया में सामने आए। इन्हीं महिलाओं में जर्मनी की एक टूटू कलाकार लड़की शानी लोउक भी थी।

Israel-Hamas War: गत सात अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास के लड़ाकों ने इजरायल के शहरों पर भीषण हमला किया। इन हमलों में 1400 लोगों की मौत हुई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। हमास के आतंकवादी करीब 200 लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ गाजा ले गए। इजरायल के अलग-अलग स्थानों से जिन लोगों को अगवा किया गया उनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हैं। महिलाओं को अगवा कर उन्हें ले जाने के कई वीडियो सोशल मीडिया में सामने आए। इन्हीं महिलाओं में जर्मनी की एक टूटू कलाकार लड़की शानी लोउक भी थी। हमास के आतंकवादियों ने गाजा की सड़कों पर शानी की परेड निकाली थी। अब इस लड़की का शव मिला है। इजरायल ने सोमवार को शानी की पहचान उजागर की।

shani louk

गत सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर किया हमला।

इजरायल के म्यूजिक कार्यक्रम में हुई थी शामिल

इजरायल ने शानी के मारे जाने की पुष्टि की। बता दें कि शानी इजरायल में एक म्यूजिक उत्सव में शामिल हुई थी। हमास के आतंकवादियों ने इस कार्यक्रम को भी निशाना बनाया था। शानी के अगवा होने के बाद उसकी मां अपनी बेटी के बारे में जानकारी देने के लिए लोगों से अपील की थी।

End of Feed