Hormuz Blockade: होर्मुज स्ट्रेट बना जंग का अखाड़ा, CENTCOM ने किया फुल ब्लॉकेड, क्या ईरान पूरी तरह होगा बर्बाद?

Hormuz Crisis: दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट जंग का अखाड़ा बन गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों के आसपास नौसैनिक नाकेबंदी की है।

Hormuz Blockade: युद्धविराम के बीच अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की पूरी तरह नाकेबंदी कर दी है। अमेरिका का दावा है कि उसने यहां पर व्यापार को पूरी तरह बंद कर दिया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा है कि मध्य पूर्व में समुद्री वर्चस्व बनाए रखने के लिए अमेरिकी सेनाओं ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी पूरी तरह से लागू कर दी है। अनुमान है कि ईरान की अर्थव्यवस्था का 90% हिस्सा समुद्री व्यापार पर निर्भर है। नाकाबंदी लागू होने के 36 घंटे से भी कम समय में अमेरिकी सेनाओं ने समुद्र के रास्ते ईरान में होने वाले सभी आर्थिक व्यापार को पूरी तरह से रोक दिया है।

Hormuz centcom cooper

अमेरिका ने की होर्मुज की नाकेबंदी

होर्मुज स्ट्रेट बना जंग का अखाड़ा

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद वार्ता विफल होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट जंग का अखाड़ा बन गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों के आसपास नौसैनिक नाकेबंदी की योजना के तहत 15 से अधिक युद्धपोतों की तैनाती की है। इस ऑपरेशन में यूएसएस त्रिपोली (LHA 7) अहम भूमिका निभा रहा है।

End of Feed