Turkish Parliament: तुर्की संसद के पास जोरदार धमाका, सरकार ने बताया आतंकी हमला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 1, 2023, 01:48 PM IST

तुर्की मीडिया ने बताया कि इलाके में गोलियों की आवाज भी सुनी गई, आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हैं।

Blast Near Turkish Parliament: तुर्की की राजधानी अंकारा में रविवार को संसद के करीब एक धमाका सुना गया, जिसके बार सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। संसद का नया सत्र आज ही शुरू होने वाला था। समाचार एजेंसी एएफपी ने ये जानकारी दी है। तुर्की मीडिया ने बताया कि इलाके में गोलियों की आवाज भी सुनी गई, आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

Turkey security

तुर्की संसद के बाहर धमाका (फोटो- Down.com)

सरकार के मुताबिक, यह एक आतंकी हमला है। मंत्रालय ने कहा कि दो आतंकवादी एक हल्के सैन्य वाहन में सुबह लगभग 9:30 बजे हमारे आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा महानिदेशालय के प्रवेश द्वार के सामने पहुंचे और बम हमला किया।

End of Feed