बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच 15 साल बाद विदेश सचिव स्तरीय चर्चा, ढाका ने उठाई मांग- 1971 के लिए माफी मांगे पाक, 4.3 अरब डॉलर की डिमांड

बैठक में बांग्लादेश ने ऐतिहासिक रूप से अनसुलझे मुद्दों को उठाया और 1971 के अत्याचारों के लिए पाकिस्तान से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।

Bangladesh, Pak foreign secretary-level talks- बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच लगभग 15 वर्ष के अंतराल के बाद गुरुवार को विदेश सचिव स्तर की बैठक हुई और दोनों देशों ने व्यापार संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार की ढाका यात्रा से कुछ दिन पहले हुई। सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश संवाद संस्था (बीएसएस) की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीम उद्दीन और पाकिस्तान की विदेश सचिव आमना बलूच ने राज्य अतिथि गृह पद्मा में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श के दौरान अपने-अपने पक्षों का नेतृत्व किया।

Bangladesh pakistan talk

बांग्लादेश-पाकिस्तान सचिव स्तरीय बातचीत

2010 में हुई थी दोनों देशों के बीच बैठक

बीएसएस ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। बुधवार को यहां पहुंचीं आमना बलूच का आज मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस और विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन से शिष्टाचार भेंट करने का कार्यक्रम है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पिछली विदेश कार्यालय परामर्श बैठक 2010 में हुई थी। इस महीने के अंत में डार ढाका का दौरा करेंगे, जो 2012 के बाद से किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पहला बांग्लादेश दौरा होगा।

End of Feed