बांग्लादेश में मो. यूनुस का मंसूबा होने लगा फेल, अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार ने दिया इस्तीफा, कह दी बड़ी बात

मीडिया से बातचीत में नाहिद इस्लाम ने कहा कि देश में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक नई राजनीतिक ताकत का उदय आवश्यक है। मैंने जनांदोलन को मजबूत करने के लिए सड़कों पर बने रहने के वास्ते सलाहकार परिषद से इस्तीफा दे दिया है।

Bangladesh key adviser resigns: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार और छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जुलाई में हुए विद्रोह में शामिल कार्यकर्ताओं द्वारा एक नयी राजनीतिक पार्टी शुरू करने से पहले यह कदम उठाया है। इस्लाम ने मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को अपना त्यागपत्र सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक नई राजनीतिक ताकत का उदय आवश्यक है। मैंने जनांदोलन को मजबूत करने के लिए सड़कों पर बने रहने के वास्ते सलाहकार परिषद से इस्तीफा दे दिया है।

Nahida Islam

नाहिद इस्लाम

नाहिद इस्लाम ने कही ये बात

शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को उखाड़ फेंकने वाले जुलाई विद्रोह के प्रमुख समन्वयकों में से एक नाहिद ने कहा कि सरकार में बने रहने की तुलना में सड़क पर उनकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि वह लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए लोगों की आकांक्षाओं के लिए काम करना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया। वह प्रभावी रूप से सूचना एवं प्रसारण और डाक एवं दूरसंचार के दो विभागों वाले मंत्री थे।

End of Feed