पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: विद्रोहियों ने 214 बंधकों को मारा, पाक की जिद के चलते गई सैनिकों की जान, BLA ने बताई एक-एक बात

बीएलए ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी जिद और सैन्य अहंकार दिखाते हुए न सिर्फ गंभीर बातचीत से परहेज किया, बल्कि जमीनी हकीकत से भी आंखें मूंद लीं। इस जिद के परिणामस्वरूप सभी 214 बंधकों को मार दिया गया है।

Baloch rebels killed 214 hostages- बलूच विद्रोही संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी सेना को अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप 214 बंधकों को मार दिया गया। बीएलए ने दावा किया कि उसने पाकिस्तान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। बयान में दावा किया गया- बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना को युद्धबंदियों के आदान-प्रदान के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी जिद और सैन्य अहंकार दिखाते हुए न सिर्फ गंभीर बातचीत से परहेज किया, बल्कि जमीनी हकीकत से भी आंखें मूंद लीं। इस जिद के परिणामस्वरूप सभी 214 बंधकों को मार दिया गया है।

Baluchistan Train Hijack

बलूच विद्रोहियों ने किया बंधकों को मारने का दावा

पाकिस्तान की जिद को ठहराया जिम्मेदार

विद्रोही संगठन ने आगे दावा किया कि उन्होंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार काम किया है, लेकिन पाकिस्तान की जिद ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया। बयान के अनुसार, बीएलए ने हमेशा युद्ध के सिद्धांतों और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार काम किया है, लेकिन पाकिस्तान ने अपने कर्मियों को बचाने के बजाय युद्ध के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल करना पसंद किया। दुश्मन को इस जिद की कीमत 214 कर्मियों की हत्या के रूप में चुकानी पड़ी।

End of Feed