Pakistan Caretaker PM: अनवर-उल-हक काकर बने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, चुनावों की निगरानी में होगी बड़ी भूमिका

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 12, 2023, 04:37 PM IST

Pakistan Caretaker PM: निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और विपक्षी नेता राजा रियाज़ के बीच एक बैठक के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तानी सीनेटर अनवर-उल-हक काकर को राष्ट्रीय चुनावों की निगरानी के लिए कार्यवाहक प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया गया।

Pakistan Caretaker PM: बलूचिस्तानी नेता अनवर-उल-हक काकर को पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया है। निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और विपक्षी नेता राजा रियाज़ के बीच एक बैठक के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तानी सीनेटर अनवर-उल-हक काकर को राष्ट्रीय चुनावों की निगरानी के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया।

Pakistan Interim PM

नवारुल हक काकर बने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री (फोटो- AnwaarulHaqKakarOfficial)

क्या बोले राजा रियाज

राजा रियाज अहमद ने निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक के बाद कहा- "हम पहले इस बात पर सहमत हुए कि जो भी प्रधानमंत्री होना चाहिए, वह छोटे प्रांत से होना चाहिए, इसलिए छोटे प्रांतों की शिकायतों को दूर किया जाना चाहिए।"

End of Feed