नाइजीरिया में आतंकवाद विरोधी अभियान जारी, सेना ने मार गिराए 187 खूंखार आतंकी

नाइजीरियाई सेना देशभर में आतंकवाद विरोधी अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सेना को एक हफ्ते में बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने आतंकी विरोधी अभियान के तहत 187 से अधिक संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है।

नाइजीरियाई सेना ने देशभर में चलाए गए आतंकी विरोधी अभियान के तहत 187 से अधिक संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह देश भर में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत नाइजीरियाई सेना ने 187 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है। इसके अलावा 262 अन्य को गिरफ्तार किया है। नाइजीरियाई सेना के प्रवक्ता एडवर्ड बूबा ने शनिवार को राजधानी अबुजा में एक बयान में कहा कि 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच 19 संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के सामने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि सेना ने अपने आतंकवाद-विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी राज्य सोकोटो के एक गांव में कुख्यात आतंकवादी संदिग्ध अबू बकर इब्राहिम को भी गिरफ्तार किया गया है। उसे हाबू डोगो के नाम से भी जाना जाता है।

End of Feed