California News: कैलिफोर्निया में एक और हिंदू मंदिर पर हमला, दीवारों पर लिखे गए भारत विरोधी और खालिस्तानी नारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 03:54 PM IST

Hindu Temple Attacked in USA: इस बार कैलिफोर्निया के हेवार्ड में विजय शेरावाली मंदिर को निशाना बनाया गया। इससे पहले स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया गया था और शिव दुर्गा मंदिर में भी चोरी हुई थी।

Hindu Temple Attacked in USA: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक और हिंदू मंदिर पर हमला किया गया है। खालिस्तानी समर्थकों ने इस हमले को अंजाम दिया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने कहा कि कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए। यह घटना कैलिफोर्निया में स्वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे जाने और तोड़फोड़ किए जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई है। एचएएफ ने बताया कि खालिस्तान समर्थक नारों के साथ एक और हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया। कैलिफोर्निया के हेवार्ड में विजय शेरावाली मंदिर को निशाना बनाया गया। इससे पहले स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया गया था और शिव दुर्गा मंदिर में भी चोरी हुई थी। फाउंडेशन ने कहा कि वह मंदिर के नेताओं और अल्मेडा पुलिस विभाग और नागरिक अधिकार प्रभाग के संपर्क में है।

Temple attacked in

अमेरिका में मंदिर को बनाया निशाना

अमेरिकी विदेश विभाग ने की निंदा

पिछले महीने अमेरिकी विदेश विभाग ने कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई तोड़फोड़ की निंदा की थी। इसने दोषियों को जवाबदेह ठहराने के नेवार्क पुलिस विभाग के प्रयासों का स्वागत किया। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के अमेरिकी विदेश विभाग के आधिकारिक हैंडल ने ट्विटर पर लिखा- हम कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई बर्बरता की निंदा करते हैं। हम नेवार्क पुलिस विभाग के प्रयासों का स्वागत करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।

End of Feed