Diwali Celebration in US : अमेरिका में भी होगी दीपावली के दिन छुट्टी, Senate के फैसले के पीछे ये वजह आई सामने

Diwali Celebration in US : अमेरिकी राज्‍य पेंसिल्‍वेनिया में अब दीपावली के दिन आधिकारिक अवकाश रहेगा। इस फैसले पर मुहर लगाई है अमेरिकी संसद सीनेट ने।

Diwali Celebration in US : भारतीय परंपरा में हर त्‍योहार हो बड़े ही हर्षोल्‍लास और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मनाया जाता है। यही कारण है कि हिंदू मान्‍यताओं को मानकर प्रत्‍येक त्‍योहार में अब दुनिया भर के लोग शरीक होते हैं और दीपावली (Deepawali) से अच्‍छा इसका उदाहरण नहीं हो सकता। इसी परिप्रेक्ष्‍य में एक खबर सामने आई है अमेरिकी राज्‍य पेंसिल्‍वेनिया (Pennsylvania) से, जहां पर अब दीपावली के दिन आधिकारिक अवकाश रहेगा। इस फैसले पर मुहर लगाई है अमेरिकी संसद सीनेट (Senate) ने। सीनेटर निकिल सावल (Senator Nikil Saval) ट्विटर (Twitter) पर लिखते हैं क‍ि, 'सीनेट ने सर्वसम्मति से दिवाली को एक आधिकारिक अवकाश के तौर पर मान्यता देने के लिए मतदान किया ! प्रकाश और जुड़ाव के इस पर्व को मनाने वाले सभी पेंसिल्वेनियावासियों : आपका सभी का स्वागत है, आप मायने रखते हैं।' इसके साथ ही सावल ने ये भी लिखा कि 'सीनेटर रोथमैन के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

​Diwali Celebration in US, America Diwali News, America Pennsylvania Diwali

पेंसिल्‍वेनिया में दीपावली के छुट्टी का ऐलान। (सांकेतिक फोटो)

फरवरी में पेश किया गया था बिल

एक रिपोर्ट इस बात की तस्‍दीक करती है कि, पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) के सीनेटर ग्रेग रोथमैन (Senator Greg Rothman) और सीनेटर निकिल सावल (Senator Nikil Saval) ने विगत फरवरी में दीपावली के दिन आधिकारिक अवकाश रखने के लिए एक बिल पेश किया था। जिसमें कहा गया था कि लगभग 200,000 साउथ एशियाई लोग इस राज्‍य में रहते हैं, जिनके लिए दीपावली एक प्रमुख त्‍योहार है और वे उसमें शामिल भी होते हैं। वहीं, ग्रेग रोथमैन ( (Senator Greg Rothman) ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि आज का वोट हमारे राष्ट्रमंडल की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को कायम रखता है और उसका जश्न मनाता है। धन्यवाद, सीनेटर सावल।'

End of Feed