अमेरिका में बड़ा विमान हादसा टला, टेक ऑफ करते ही विमान के इंजन से निकला धुआं-चिंगारी, हुई आपात लैंडिंग

अमेरिकन एरलाइन ने अपने एक बयान में कहा कि उसकी फ्लाइट संख्या 1665 ने उड़ान भरी थी लेकिन टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। आपात लैंडिंग का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्लेन के इंजन से काला धुंआ और विमान के दाएं इंजन से चिंगारी निकलते देखा गया।

American Airlines plane emergency landing : अमेरिका में बुधवार को एक यात्री विमान के इंजन से धुआं और चिंगारी निकलने के बाद उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। अमेरिकन एरलाइन ने अपने एक बयान में कहा कि उसकी फ्लाइट संख्या 1665 ने उड़ान भरी थी लेकिन टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। आपात लैंडिंग का एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्लेन के इंजन से काला धुआं और विमान के दाएं इंजन से चिंगारी निकलते देखा गया।

American Airlines

अमेरिकन विमान के इंजन से निकला धुंआ।

विमान में 153 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे

रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी उड्डयन निगरानी संस्था फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 1665 ने बुधवार सुबह 8:11 बजे (स्थानीय समयानुसार) लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उत्तरी कैरोलिना के शार्लेट डगलस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। हालांकि, यह फ्लाइट सुबह लगभग 8:20 बजे फिर से लास वेगास एयरपोर्ट लौट आई। एयरलाइन ने बताया कि घटना के समय विमान में 153 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। यह विमान एयरबस A321 था, जिसे उचित जांच के लिए सेवा से बाहर कर दिया गया है। FAA ने कहा है कि वह इस घटना की जांच करेगा।

End of Feed