अक्षय पात्र ने UN के विकास संवाद में लिया हिस्सा, हर बच्चे के भोजन को टिकाऊ भविष्य का बताया निवेश

अक्षय पात्र फाउंडेशन ने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के पैलेस ऑफ नेशंस में आयोजित 'डेवलपमेंट डायलॉग्स' में भाग लिया। इस कार्यक्रम की मेजबानी विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक प्रो. सूर्या देवा ने की।

अक्षय पात्र फाउंडेशन ने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के पैलेस ऑफ नेशंस में आयोजित 'डेवलपमेंट डायलॉग्स' में भाग लिया। इस दौरान फाउंडेशन ने 'रिस्पॉन्सिबिलिटी बाय डिजाइन: प्रॉमिसिंग बिजनेस प्रैक्टिसेज' विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

Akshaya Patra

अक्षय पात्र ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के विकास संवाद में लिया भाग

इस कार्यक्रम की मेजबानी विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक प्रो. सूर्या देवा ने की। यह चर्चा संयुक्त राष्ट्र के बिजनेस एंड ह्यूमन राइट्स फोरम के अवसर पर आयोजित की गई।

पैनल चर्चा में अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक (रणनीति एवं अंतरराष्ट्रीय मामले) नवीन नीरद दास ने कहा कि स्कूली बच्चों को भोजन उपलब्ध कराना एक सुनियोजित सामाजिक पहल है, जो बच्चों को पोषण सुरक्षा प्रदान करने के साथ सामाजिक सुरक्षा का माध्यम भी बनती है। अक्षय पात्र पिछले 26 वर्षों से केंद्र सरकार की प्रमुख पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र एक सफल और समय की कसौटी पर खरा उतरा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल है, जिसमें सरकार, गैर-लाभकारी और लाभकारी क्षेत्र मिलकर भूख की समस्या के समाधान के लिए काम करते हैं। प्रत्येक बच्चे को दिया गया भोजन एक टिकाऊ भविष्य में निवेश है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सफल व्यावसायिक संस्थानों के ऐसे उदाहरणों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिन्होंने मानवाधिकारों और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को अपने व्यावसायिक मॉडल का हिस्सा बनाते हुए लाभप्रदता भी बनाए रखी है। इससे अन्य संस्थानों को भी जिम्मेदार और टिकाऊ कार्यप्रणाली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed