हम एक और युद्ध नहीं चाहते, जॉर्डन में ड्रोन हमले के बाद व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 30, 2024, 01:40 PM IST

Drone Attack in Jordan: व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमले में 30 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

Drone Attack in Jordan: जॉर्डन में एक ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैन्यकर्मियों की मौत के एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने सोमवार को कहा कि अमेरिका एक और युद्ध नहीं चाहता या तनाव को बढ़ाना नहीं चाहता, लेकिन क्षेत्र में अपनी रक्षा के लिए उसे जो भी करने की आवश्यकता होगी, वह निश्चित रूप से वह सब करेगा।

white house

व्हाइट हाउस।

30 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हुए

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमले में 30 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘ये सैनिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मिशन का हिस्सा थे, जिसका उद्देश्य आईएसआईएस का मुकाबला करने के लिए साझेदारों के साथ काम करना है। रक्षा विभाग हमले के बारे में अधिक जानकारी एकत्र कर रहा है। यह मिशन जारी रहना चाहिए और यह जारी रहेगा।’

End of Feed