Earthquake in Nevada: अमेरिका के Nevada में आया 5.7 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की भी खबर

Earthquake in Nevada: फालन शहर में शूट किए गए वीडियो में एक किराने की दुकान के गलियारों में कांच के टुकड़े बिखरे और खाना फर्श पर बिखरा हुआ दिखाई दे रहा था।

Earthquake in USA: सोमवार को अमेरिका में नेवादा की राजधानी कार्सन सिटी के पूर्व में स्थित ग्रामीण इलाके में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप शाम 6:30 बजे से ठीक पहले आया। इसका केंद्र सिल्वर स्प्रिंग्स शहर से 20.7 किलोमीटर पूर्व में 5 किलोमीटर की गहराई पर था। फालन शहर में शूट किए गए वीडियो में एक किराने की दुकान के गलियारों में कांच के टुकड़े बिखरे और खाना फर्श पर बिखरा हुआ दिखाई दे रहा था।

Earthquake

यूएस के नेवाडा में भूकंप

भूकंप लगभग एक मिनट तक जारी रहा

ट्रिना एनलो अपनी एक बेटी के साथ डाइनिंग रूम में बैठकर होमवर्क कर रही थीं, तभी भूकंप आया। एनलो ने कहा, भूकंप आने से पहले ही हमें उसकी गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी थी। उन्होंने बताया कि भूकंप लगभग एक मिनट तक जारी रहा। भूकंप से लोहे के कुछ मोमबत्ती स्टैंड गिर गए, लेकिन एनलो को फालन स्थित अपने घर में कोई दरार या नुकसान नहीं दिखाई दिया। अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान विभाग (यूएसजीएस) ने बताया कि आसपास के कुछ इलाकों के निवासियों ने तेज से बहुत तेज भूकंप के झटके और हल्के से मध्यम स्तर की क्षति की सूचना दी है।

End of Feed