26/11 हमलों ने पूरी दुनिया को झकझोरा, इंसाफ की लड़ाई में हम भारत के साथ, राणा के प्रत्यर्पण पर अमेरिका का बयान

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका ने लंबे समय से भारत के उन प्रयासों का समर्थन किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए,

US on Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई हमले के आरोपी पाकिस्तानी-कनाडाई तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर अमेरिका भारत के साथ खुलकर सामने आया है। इस मामले पर बयान देते हुए अमेरिका ने कहा, 26/11 के आतंकवादी हमलों ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था और अमेरिका ने लंबे समय से भारत के उन प्रयासों का समर्थन किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए। 9 अप्रैल को अमेरिका ने 64 वर्षीय राणा को भारत प्रत्यर्पित किया है, ताकि उसे 2008 के भयावह मुंबई आतंकवादी हमलों की योजना बनाने में उसकी भूमिका के लिए न्याय का सामना करना पड़े।

Tahawwur Rana

तहव्वुर राणा

आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ अमेरिका

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका ने लंबे समय से भारत के उन प्रयासों का समर्थन किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए, और जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत आतंकवाद के वैश्विक संकट से निपटने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। राणा भारत के कब्जे में है और हमें इसे लेकर गर्व है।

End of Feed