साल 2024 होगा अब तक का सबसे गर्म साल, तोड़ दिए पुराने सभी रिकॉर्ड

यूरोपीय जलवायु एजेंसी ने कहा कि यह लगभग तय है कि 2024 सबसे गर्म वर्ष होगा, जिसमें वार्षिक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा।

Warmest Year On Record: यूरोपीय जलवायु एजेंसी कॉपरनिकस ने कहा है कि साल 2024 सबसे गर्म वर्ष का रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। यह साल 1.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर औसत तापमान वाला पहला वर्ष होगा। साथ ही, नवंबर 2024 दूसरा सबसे गर्म (नवंबर 2023 के बाद) बन गया है, जहां औसत सतही हवा का तापमान 14.10 डिग्री सेल्सियस था जो कि 1991-2020 के महीने के औसत तापमान से 0.73 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस महीने ग्लोबल वार्मिंग भी उच्च स्तर पर पहुंच गया और तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.62 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

Heat wave

ग्लोबल वार्मिंग का असर

भारत में 1901 के बाद दूसरा सबसे गर्म नवंबर

एजेंसी ने कहा कि यह पिछले 17 महीनों में 16वां महीना बन गया है, जहां वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भारत में 1901 के बाद यह दूसरा सबसे गर्म नवंबर रहा औसत अधिकतम तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.62 डिग्री अधिक है। अब तक के वर्ष (जनवरी से नवंबर) के लिए वैश्विक औसत तापमान विसंगति 1991-2020 के औसत से 0.72 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जो इस अवधि के लिए रिकॉर्ड उच्चतम है और 2023 में इसी अवधि की तुलना में 0.14 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म है।

End of Feed