पाकिस्तान: रेव पार्टी में था पूरा 'इंतजाम', पकड़े गए सैन्य अफसर-नेताओं के बेटे-बेटियां, Video बनाने पर पुलिस पर गिरी गाज

Kasur rave party : इस वीडियो से बच्चे-बच्चियों की निजता का उल्लंघन होने पर लोग आक्रोशित हुए और अपनी नाराजगी जाहिर की। मामला जब तूल पकड़ा तो डीपीओ कसूर ने मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया। इस रेव पार्टी का आयोजन हाल ही में कसूर के एक फॉर्म हाउस में आयोजित किया गया था। इस रेव पार्टी के लिए 30 लड़के और 25 लड़कियां पहुंचे थे।

Kasur rave party : पाकिस्तान के कसूर में रेव पार्टी का पर्दाफाश होने और इसका वीडियो सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है। खास बात यह है कि इस रेव पार्टी में पाकिस्तानी सेना के रसूखदार अफसरों और पीएमएल-एन के नेताओं के बेटे-बेटियां पकड़े गए। पाकिस्तान में यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक इस रेव पार्टी का आयोजन हाल ही में कसूर के एक फॉर्म हाउस में आयोजित किया गया था। इस रेव पार्टी के लिए 30 लड़के और 25 लड़कियां पहुंचे थे।

Rave Party

पाकिस्तान के कसूर में आयोजित हुई थी रेव पार्टी।

पुलिस के इस रेड का वीडियो का सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस सभी लड़के-लड़कियों को एक जगह रखे हुए है। कुछ लड़के-लड़कियां अपना चेहरा छिपाने की कोशिश भी करते हैं। हालांकि, इस वीडियो को बनाने पर पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

End of Feed