ईरान युद्ध में अब तक 16 अमेरिकी सैनिक मारे गए, बिना जमीन पर उतरे हवा से ही बरस रही है मौतें

28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के कुछ ही समय बाद, कुवैत में एक नागरिक बंदरगाह पर ईरानी ड्रोन हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। ये सैनिक आयोवा की एक सप्लाई और लॉजिस्टिक्स यूनिट का हिस्सा थे...

अमेरिकी सेना (US Army) ने पुष्टि की है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष में दो और अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। इसके साथ ही इस युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या 16 हो गई है।यह संघर्ष इस बात का बड़ा उदाहरण बन चुका है कि आधुनिक युद्ध लड़ने के लिए अब ज़मीन पर सेना उतारने की जरूरत नहीं है; ड्रोन और मिसाइलें दूर बैठे ही तबाही मचा रही हैं।

Iran attacks  US bases

ईरान के हमलों में अमेरिकी सैनिकों की मौत

कहां हुईं हालिया मौतें?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ताजा मौतें जॉर्डन में हुईं, जहां सैनिक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला कर रहे थे। एक सैनिक अभी भी लापता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध को जायज ठहराते हुए कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।

End of Feed