इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में आसमान से बरसाए बम, 135 हिजबुल्लाह ठिकानों को बनाया निशाना; चारों ओर बिखरा मलबा!

Israel Lebanon Conflict: इजरायल ने गुरुवार को दक्षिणी लेबनान में भीषण बमबारी की। इजरायली सेना ने बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान में पिछले 24 घंटे में हिजबुल्लाह के 135 ठिकानों को निशाना बनाया।

Israel Lebanon Conflict: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरफ, अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी समझौता नहीं हो पा रहा है तो दूसरी तरफ, इजरायल रुक-रुककर लेबनान पर कहर बरपा रहा है। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर भीषण बमबारी की।

Israel Lebanon

इजरायल ने लेबनान पर बरपाया कहर (फोटो साभार: AI)

इजरायली सेना (IDF) ने बताया कि इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में पिछले 24 घंटे में हिजबुल्लाह के 135 ठिकानों पर स्ट्राइक की है। बेका और दक्षिणी लेबनान के इलाकों में हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली लगभग 10 लॉन्च साइटों और एक प्रशिक्षण शिविर केंद्र को निशाना बनाया गया।

End of Feed