अब तक 13 भारतीयों की मौत, 3 लापता, 7 जहाज फंसे...अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण होर्मुज में मची तबाही

एक सरकारी अधिकारी ने पीटीआई को बताया, फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले सात जहाजों पर लगभग 148 नाविक सवार हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए, वे फिलहाल इस क्षेत्र से बाहर आने की योजना नहीं बना रहे हैं।

US-Iran War: मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच भारतीय लगातार यूएस-ईरान हमले का शिकार बन रहे हैं। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी क्षेत्र में 13 भारतीय नागरिक मारे गए हैं और तीन लापता हैं। ताजा घटना तब हुई जब होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो अमीराती तेल टैंकरों पर मिसाइलों से हमला किया गया, जिसमें एमटी अल बहाय (MT Al Bahyah) जहाज पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई।

Hormuz crisis

होर्मुज में जहाजों पर हमला (AI Image)

साइप्रस के ध्वज वाले कंटेनर जहाज पर हमला

यह हमला साइप्रस के ध्वज वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी (GFS Galaxy) पर ईरानी हमले के दो दिन बाद हुआ, जिसमें एक भारतीय नाविक लापता हो गया था। संघर्ष के तेज होने के बावजूद, 148 भारतीय नाविकों को ले जा रहे सात भारतीय ध्वज वाले जहाज फारस की खाड़ी में ही हैं, जहां वे क्षेत्र छोड़ने का प्रयास करने से पहले सुरक्षा स्थिति में सुधार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

End of Feed