सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला: 1 व्यक्ति की मौत, 8 घायल, अरामको पर ड्रोन मलबा गिरने से 2 की गई जान

फिलहाल अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस हमले को किसने अंजाम दिया है। हालांकि, किंग फहद एयरपोर्ट को पहले भी निशाना बनाया जाता रहा है।

Saudi Airport Attacked: सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र में स्थित दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए एक हमले में एक सऊदी निवासी की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Civil Aviation Authority) ने गुरुवार तड़के दी। अधिकारियों के अनुसार, यह हमला बुधवार देर रात हुआ, जिससे एयरपोर्ट को कुछ नुकसान भी पहुंचा है। वैश्विक उड़ान-ट्रैकिंग सेवा 'Flightradar24' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि इस हमले के बाद उड़ानों को एयरपोर्ट से दूसरे मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया है।

Houthi attack on SA

किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला (File photo)

कौन था हमले के पीछे?

फिलहाल अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस हमले को किसने अंजाम दिया है। हालांकि, किंग फहद एयरपोर्ट को पहले भी निशाना बनाया जाता रहा है। इससे पहले यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट्स को निशाना बनाकर कई मिसाइल और प्रोजेक्टाइल हमले किए जा चुके हैं। हालांकि, ईरान समर्थित हूतियों ने इस ताजा हमले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। सऊदी गठबंधन ने घोषणा की है कि उसने पूर्वी क्षेत्र में चार ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है।

End of Feed