Sep 13, 2024

एक रात में छह अमेरिकी बॉम्बर्स तबाह और इस देश ने बदला युद्ध का रुख; चीन नहीं है जवाब

Anurag Gupta

​कमतर समझने की भूल​

दुनियाभर के कई देशों ने एक से बढ़कर एक ऑपरेशनों को अंजाम दिया है, लेकिन उत्तरी वियतनाम और अमेरिका की लड़ाई काफी दिलचस्प है। जिसे 'ऑपरेशन लाइनबैकर II' के नाम से जाना जाता है।

Credit: iStock

​छह B-52 बॉम्बर्स हो गए तबाह​

वियतनाम ने एक ही रात में अमेरिका के छह B-52 बॉम्बर्स को रूसी मिसाइल सिस्टम से तबाह कर दिया था और अमेरिका को इस विमान को लेकर धू-धू होने का डर सताने लगा, क्योंकि इसे अजेय विमान के तौर पर प्रचारित किया था।

Credit: iStock

अंतरिक्ष में दिखी अनोखी पेंसिल

​क्या है पूरा मामला?​

अमेरिका ने 52 साल पहले पेरिस शांति वार्ता टूटने के बाद उत्तरी वियतनाम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए हवाई हमला किया था, लेकिन परिस्थितियां बदल गईं और अमेरिका को समझ में आने लगा कि वियतनाम को हराना आसान नहीं होने वाला।

Credit: iStock

​नुकसान देख बौखलाए निक्सन​

उत्तरी वियतनाम के साथ हवाई युद्ध में हुए नुकसान को लेकर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन बौखला गए थे और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना गुस्सा प्रकट किया था।

Credit: iStock

You may also like

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार, इसके...
​बुर्ज खलीफा के बाद ये होगी दुनिया की दू...

​B-52 बॉम्बर्स ने भरी थीं 750 उड़ानें​

साल 1972 में 200 B-52 बॉम्बर्स ने 12 दिनों में 750 उड़ानें भरी थीं। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े अमेरिकी हवाई हमलों में से एक रहा।

Credit: iStock

​कितने बॉम्बर्स हुए थे तबाह​

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी वियतनाम में सतह से हवा में मारने वाली मिसाइलों की मदद से एक रात में कुल छह B-52 बॉम्बर्स को तबाह कर दिया था। जिसके बाद वार्ता का रास्ता फिर खुल गया।

Credit: iStock

​कब तक चला था अभियान?​

अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच18 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक युद्ध चला और फिर पेरिस में 8 जनवरी को एक बार फिर से शांति वार्ता के लिए सभी पक्ष एकत्रित हो गए।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार, इसके आगे परमाणु बम भी फेल

ऐसी और स्टोरीज देखें