Aug 09, 2024

दुनिया के सबसे गरीब देश कौन-कौन से हैं?

Anurag Gupta

​जीवनयापन करना भी मुश्किल​

दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जिनके लिए जीवनयापन बेहद मुश्किल है और लगातार गरीबी बढ़ती जा रही है। प्रति व्यक्ति जीडीपी के आधार पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने सबसे गरीब देशों की लिस्ट जारी की है।

Credit: iStock

​दक्षिण सूडान (South Sudan)​

दुनिया के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण सूडान है। जीडीपी के हिसाब से दक्षिण सूडान की प्रति व्यक्ति सालाना आय महज 455.16 डॉलर यानी 38,196 रुपये है।

Credit: iStock

क्यों सो गया टेलीस्कोप?

​बुरुंडी (Burundi)​

सूची में बुरुंडी दूसरे स्थान पर है। दरअसल, बुरुंडी एक पूर्वी अफ्रीकी देश है, जहां की सालाना प्रति व्यक्ति आय 915 डॉलर यानी 76,786 रुपये है।

Credit: iStock

​मध्य अफ्रीकी गणराज्य (Central African Republic)​

दुनिया के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में मध्य अफ्रीकी गणराज्य तीसरे पायदान पर है। गरीबी में जूझ रहे इस देश की सालाना प्रति व्यक्ति आय 1120 डॉलर यानी 93,996 रुपये है।

Credit: iStock

You may also like

किस देश में केवल एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट ह...
मृत सैनिकों के शरीर से क्यों स्पर्म निका...

​कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of the Congo)​

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। सूची में इसे चौथा स्थान प्राप्त है। यहां की सालाना प्रति व्यक्ति आय 1550 डॉलर यानी 1,30,099 रुपये है।

Credit: iStock

​मोजाम्बिक (Mozambique)​

लिस्ट में आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे मोजाम्बिक को पांचवां स्थान प्राप्त है। यहां की सालाना प्रति व्यक्ति आज 1650 डॉलर यानी 1,38,498 रुपये है।

Credit: iStock

​नाइजर (Niger)​

पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर की स्थिति भी काफी चुनौतीपूर्ण है। गरीब देशों की लिस्ट में नाइजर सातवें पायदान पर है। यहां की सालाना प्रति व्यक्ति आय 1670 डॉलर यानी 1,40,177 रुपये है।

Credit: iStock

​मलावी (Malawi)​

मलावी को लिस्ट में आठवां स्थान मिला है, यहां की सालाना प्रति व्यक्ति आय 1710 डॉलर यानी 1,43,544 रुपये है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: किस देश में केवल एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है?

ऐसी और स्टोरीज देखें