Aug 27, 2024

पाकिस्तान में मचा कत्लेआम, 70 से ज्यादा लोगों की क्यों हुई हत्या?

Anurag Gupta

​बलूचिस्तान प्रांत में हमला​

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए दो अलग-अलग हमलों में बंदूकधारियों ने 70 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी।

Credit: iStock

​पहचान पत्र देखने के बाद मारी गोलियां​

मूसाखेल जिले में बंदूकधारियों ने यात्रियों को बसों से उतारकर उनके पहचान पत्र देखे और फिर पंजाब प्रांत के यात्रियों को गोलियों से छलनी कर दिया।

Credit: iStock

​वाहनों में लगाई आग​

बकौल रिपोर्ट, 10 बंदूकधारियों ने जिले के राराशिम इलाके में अंतर सूबाई राजमार्ग को बाधित कर दिया और कई बसों से यात्रियों को उतारा। इसके बार कुछ वाहनों में आग लगा दी।

Credit: iStock

गर्म तारों का घर?

​कहां है मूसाखेल?​

मूसाखेल बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से करीब 450 किलोमीटर उत्तर पूर्व में स्थित है।

Credit: iStock

You may also like

पाकिस्तान का सबसे पावरफुल हिंदू, जिससे ख...
दुनिया के इस देश में है जीरो क्राइम रेट,...

​पुलिस अधिकारियों को भी मारी गोली​

एक अन्य हमले में बलूचिस्तान के कलात जिले में बंदूकधारियों ने चार पुलिस अधिकारियों सहित कई लोगों की हत्या कर दी।

Credit: iStock

​किसे बना रहे निशाना​

बकौल रिपोर्ट, बंदूकधारियों ने पंजाब प्रांत के लोगों को निशाना बनाया। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली।

Credit: iStock

​एक दिन में 70 से ज्यादा की हत्या​

एक दिन में BLA के बंदूकधारियों ने 70 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने यात्रियों का आईडी कार्ड देखा और फिर गोलियां चलाईं।

Credit: iStock

​बलूच कबाइली की बरसी पर हमला​

बलूचिस्तान प्रांत में हुए दोनों हमले बलूच कबाइली नेता नवाब अकबर खान बुगती की 18वीं बरसी के मौके पर हुए। बुगती बलूचिस्तान के पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री थे। उनकी 2006 में हत्या हुई थी।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पाकिस्तान का सबसे पावरफुल हिंदू, जिससे खौफ खाती थी पाक सरकार

ऐसी और स्टोरीज देखें