Sep 11, 2026

ये है दुनिया की सबसे बड़ी मशीन, इसके सामने JCB भी लगेगी किसी चींटी की तरह

Pankaj Yadav

​OMG इतनी बड़ी मशीन!​

आमतौर पर जब भी हम JCB और क्रेन को देखते हैं तो हमें लगता है कि शायद यहीं सबसे बड़ी मशीनें होती होंगी लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि इस दुनिया की सबसे बड़ी मशीन इतनी ज्यादा बड़ी है कि उसके सामने JCB किसी चींटी की तरह समझ आएगी।

Credit: iStock

​दुनिया की सबसे बड़ी मशीन का नाम क्या है?​

जी हां! इस दुनिया की सबसे बड़ी मशीन है बैगर 293 (Bagger 293), यह मशीन एक विशालकाय बकेट व्हील एस्केवेटर है। इस मशीन का आकार इतना बड़ा है कि इसके सामने अगर एक JCB को खड़ी कर दी जाए तो वह किसी चींटी की तरह दिखेगी।

Credit: iStock

​5 फुटबॉल फिल्ड जितनी लंबी और 35 मंजीला इमारत जितनी ऊंची है यह मशीन​

इस मशीन की लंबाई 530 मीटर है, यानी करीब 5 फुटबॉल फिल्ड जितनी लंबी। जबकि इसकी ऊंचाई 110.5 मीटर है यानी किसी 35 मंजीला इमारत जितनी।

Credit: iStock

​6000 हाथियों के वजन के बराबर है इस मशीन का वजन​

इस मशीन का वजन सुनेंगे तो यकीनन आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, इस मशीन का वजन 30226 टन है। यानी कि अगर 5 टन का एक हाथी है तो इसका वजन 6000 हाथियों के बराबर होगा।

Credit: iStock

You may also like

आखिर चिड़िया पत्थर कब और क्यों खाती है? ...
ये है दुनिया की सबसे हल्की ट्रेन, स्पीड ...

​6 मंजिला बिल्डिंग जितनी ऊंची है इस मशीन की बकेट व्हील​

इस मशीन की विशाल बकेट व्हील की बात करें तो इसका डायमीटर 21.6 मीटर है, यानी यह लगभग 6 मंजीला बिल्डिंग जितनी ऊंची है।

Credit: iStock

​कितना है इस बकेट व्हील का वजन​

इस बकेट व्हील का वजन करीब 4 हजार टन है। इस व्हील में 18 बड़े-बड़े लोहे के बकेट लगे हुए हैं और हर बकेट में करीब 6600 लीटर मैटेरियल आ सकता है।

Credit: iStock

​बकेट व्हील की स्पीड​

यह व्हील 4-7 RPM पर घूमता है लेकिन हर रोटेशन में हजारों लीटर मिट्टी और ओवर बर्डन काटकर कन्वेयर बेलट पर डालता है। इस मशीन की क्षमता तो पूछिए ही मत।

Credit: iStock

​1 दिन में कितना लोड ले सकती है यह मशीन?​

बैगर 293, केवल 1 दिन में करीब 2 लाख 40 हजार क्यूबिक मीटर मैटेरियल मूव कर सकती है। यानी 8.5 मिलियन क्यूबिक फीट, यानी इतना मैटेरियल एक फुटबॉल फिल्ड पर फैला दी जाए तो इसकी लेयर 45 मीटर ऊंची होगी। यानी 14-15 मंजिला बिल्डिंग जितनी।

Credit: iStock

​पेट्रोल या डीजल, किससे चलती है यह मशीन?​

बैगर 293 मशीन डीजल या पेट्रोल से नहीं चलती बल्कि इसे चलाने के लिए बाहर 16.56 मेगा वॉट इलेक्ट्रिकल पावर की जरूरत पड़ती है। जो लगभग 28000 हॉर्स पावर के बराबर है और इसके बकेट व्हील को घुमाने के लिए हैवी इंडस्ट्रियल मोटर की जरूरत पड़ती है।

Credit: iStock

​इतनी है इस मशीन की टॉप स्पीड​

इस मशीन को चलाने के लिए इसमें पहिए की जगह क्रॉलर ट्रैक्स लगे हुए हैं। जिसकी चौड़ाई करीब दो कारों जितना है। इसकी मैक्सीमम स्पीड 0.6 किमी प्रति घंटा है। यह मशीन धीरे-धीरे क्रॉल करती है और सामने के बकेट व्हील अर्थ मैटेरियल्स उठाते हैं और उन्हें कन्वेयर बेल्ट पर डालते हैं।

Credit: iStock

​किस देश ने कब बनाई यह मशीन और अब यह कहां है?​

इस मशीन को चलाने के लिए लगभग 5 लोगों की टीम की जरूरत होती है। बैगर 293 को 1995 में जर्मनी में बनाया गया था और आज भी यह जर्मनी की ओपन-पिट लिग्नाइट माइन में काम करती है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: आखिर चिड़िया पत्थर कब और क्यों खाती है? जानें क्या है इसकी सच्चाई

ऐसी और स्टोरीज देखें