Sep 10, 2026
ये तो हम सब जानते हैं इस धरती पर कई तरह के जीव-जंतु, पशु-पक्षी पाए जाते हैं।
Credit: istock
सभी की अपनी अलग-अलग खासियत और विशेषताएं हैं।
Credit: istock
इस धरती पर चिड़ियों की कई प्रजातियां मौजूद हैं।
Credit: istock
लेकिन, कई बार आपने देखा होगा कि दाना चुगते समय चिड़ियां छोटे-छोटे पत्थर और कंकड़ भी निगल जाती है।
Credit: istock
लेकिन, कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है या इसके पीछे का क्या कारण है?
Credit: istock
दरअसल, चिड़िया खाने को चबा नहीं सकतीं, क्योंकि, उनके मुंह में दांत नहीं होते। उसके पेट में गिजार्ड नाम का एक खास हिस्सा होता है, जहां कंकड़ जमा हो जाते हैं।
Credit: istock
गिजार्ड की मांसपेशियां इन कंकड़ों की मदद से सख्त दानों को पीसने और तोड़ने का काम करती हैं। दाना अच्छी तरह से पिस जाता है, तो वह आसानी से पच जाता है।
Credit: istock
कबूतर, मुर्गी, गौरैया और दूसरे दाना खाने वाले पक्षियों में यह आदत सबसे ज्याद होती है।
Credit: istock
वहीं, बाज, चील और दूसरे मांसाहारी पक्षियों में कंकड़ निगलने की जरूरत कम होती है या उनका तरीका अलग होता है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स