Sep 21, 2024

कहीं आपके घी में तो नहीं जानवरों की चर्बी? ऐसे करें चेक

Vishal Mathel

​आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू के घी में मिलावट को लेकर सवाल उठ रहे हैं।​

Credit: istock

​घी में मिली मिलावट​

टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे. श्यामला राव ने अनुसार, लैब टेस्ट में घी के लड्डू के नमूनों में पशु वसा और चर्बी पाई गई।

Credit: istock

​लड्डुओं में जानवरों की चर्बी​



​इन प्रसाद के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी की खबर सुनकर देशभर के श्रद्धालु चिंता में पड़ गए हैं।


Credit: istock

​घर पर चेक करें घी असली है कि नकली​

सवाल यह है कि आपके घर में इस्तेमाल होने वाला घी कितना शुद्ध है। आप इसकी घर पर ही जांच कर सकते हैं।

Credit: istock

You may also like

RO के पानी का बदल गया स्वाद, ये है समस्य...
देश में कहां सबसे कम है ड्राई-फ्रूट्स की...

​उबालकर करें जांच​​



​3-4 चम्मच घी को बर्तन में उबालें। 24 घंटे बाद अगर घी का रंग और सुगंध पहले जैसा ही है और वह जमा नहीं है तो शुद्ध है। क्योंकि असली घी अपनी खुशबू नहीं खोता है और रूम टेंपरेचर में जमता नहीं है।


Credit: istock

​हथेली पर ऐसे करें चेक​​



​छोटी मात्रा में घी को अपनी हथेली पर रखें। असली घी शरीर की गर्मी से कुछ ही सेकंड में पिघल जाता है। नकली या मिलावटी घी पिघलने में समय ले सकता है और चिपचिपा महसूस हो सकता है।


Credit: istock

​जले हुए घी की सुगंध​​



​एक चम्मच घी को गर्म करें। असली घी गर्म होने पर भुनी हुई हल्की सुगंध छोड़ता है, जबकि नकली घी से अप्राकृतिक गंध या जलने की बदबू आ सकती है। ऐसे में आपके घी में जानवरों की चर्बी मिली हो सकती है।


Credit: istock

​पिघलाकर करें चेक​​



​एक चम्मच घी को किसी बर्तन में डालें और धीमी आंच पर गर्म करें। असली घी पूरी तरह से पिघल जाता है और उसमें हल्का सुनहरा रंग आ जाता है, जबकि नकली या मिलावटी घी पिघलने के बाद सफेद रंग का कुछ अजीब तरह का लिक्विड छोड़ता है।


Credit: istock

​आयोडीन से भी चल जाएगा पता​



​एक चम्मच घी लें और उसमें आयोडीन की कुछ बूंदें डालें। अगर रंग नीला हो जाए, तो इसका मतलब है कि घी में स्टार्च है और यह मिलावटी है। असली घी में कोई बदलाव नहीं होता।


Credit: istock

​हाइड्रोक्लोरिक एसिड टेस्ट​



​एक चम्मच घी में थोड़ी मात्रा में हाइड्रोक्लोरिक एसिड और कुछ चीनी मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह हिलाएं। यदि रंग गुलाबी हो जाता है, तो इसमें वनस्पति तेल मिलाया गया हो सकता है।


Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: RO के पानी का बदल गया स्वाद, ये है समस्या, ऐसे सुलझेगी परेशानी

ऐसी और स्टोरीज देखें