बर्तन से तुरंत गायब हो जाएंगे जले हुए दाग, आजमाएं ये घरेलू तरीका

Rohit Ojha

Sep 18, 2024

​​जल जाते हैं बर्तन​

कई बार गैस पर कुछ पकाते हुए भूल जाने के कारण बर्तन बुरी तरह जल जाते हैं।

Credit: iStock

​​लगती है मेहनत​

बर्तन से जले हुए काले दाग को साफ करने में मेहनत लगती है। बावजूद इसके ये पूरी तरह से साफ नहीं होते हैं।

Credit: iStock

​​आसान टिप्स​

अगर आप भी जले हुए बर्तनों से परेशान हैं तो यहां हम आपको बर्तनों से दाग दूर करने की कुछ टिप्स बता रहे हैं।

Credit: iStock

​बेकिंग सोडा​

जले हुए बर्तनों को बेकिंग सोड़ा से साफ किया जा सकता है। इसके लिए आप बर्तन पर पहले बेकिंग सोडा रगड़ें।

Credit: iStock

You may also like

खरीदने जा रहे हैं केसर, ऐसे पता करें असल...
पानी की टंकी की सफाई के लिए अपनाएं ये तर...

​​सिरका​

इसके बाद इस पर कुछ बूंदे सिरका की डालें और 20 मिनट के लिए बर्तन को अलग रख दें।

Credit: iStock

​​साफ हो जाएंगे दाग​

20 मिनट के बाद स्क्रबर की मदद से रगड़ते हुए बर्तन को साफ करें। दाग आसानी से गायब हो जाएगा।

Credit: iStock

​नमक और सिरका​

बर्तनों से जला हुआ निशान मिटाने के लिए आप 1 चम्मच नमक में 2 चम्मच सिरका और डिशवॉश सोप मिलाएं।

Credit: iStock

​​15 मिनट में साफ​

इस पेस्ट को बर्तन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद रगड़ते हुए साफ करें। ऐसा करने से एक बार में ही बर्तन चमक जाएगा।

Credit: iStock

​​नींबू​

जले हुए बर्तन पर बेकिंग सोड़ा डालें और इसे नींबू से रगड़ते हुए इसे साफ करें और फिर कुछ देर बाद पानी से धो दें।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: खरीदने जा रहे हैं केसर, ऐसे पता करें असली है या नहीं

ऐसी और स्टोरीज देखें