Jun 19, 2023
जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। अब आप मेट्रो कोच में भी अपना जन्मदिन मना सकते हैं।
Credit: UP Metro Twitter
हाल ही में नन्हें उस्तात प्रीत सिंह का पहला जन्मदिन Lucknow Metro ने यादगार बना दिया।
Credit: UP Metro Twitter
मेट्रो के विशेष रूप से सजे कोच में उस्तात ने परिजनों के साथ बर्थडे मनाया और आलमबाग-मुंशीपुलिया-आलमबाग तक ट्रेन में सफर भी किया।
Credit: UP Metro Twitter
यूपी मेट्रो लोगों को यह खास अनुभव दे रहा है। अगर आप लखनऊ, कानपुर मेट्रो में जन्मदिन मनाना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है।
Credit: UP Metro Twitter
लखनऊ और कानपुर मेट्रो प्रशासन ने फैसला किया है कि लोग अपना जन्मदिन, मेट्रो कोच में मना सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें मेट्रो को पहले से ईमेल पर जानकारी देनी होगी।
Credit: UP Metro Twitter
शुरुआत में यह सुविधा फ्री थी लेकिन अब मेट्रो में जन्मदिन मनाने के लिए 5,000 रुपये चार्ज किए जाते हैं। इसमें आपको गार्ड भी मिलता है ताकि आपको परेशानी ना हो।
Credit: UP Metro Twitter
अगर आप भी अपना जन्मदिन मेट्रो में मनाना चाहते हैं तो upmrclpress@upmrcl.co.in पर मेल कर के मेट्रो को जानकारी दे सकते हैं!
Credit: UP Metro Twitter
अगर कोई ईमेल कर के सूचना देता है उसके लिए मेट्रो के कोच या उसका एक हिस्सा डेकोरेट कर दिया जाता है।
Credit: UP Metro Twitter
कोविड से पहले भी लखनऊ मेट्रो में ऐसी योजना आई थी लेकिन महामारी के दौरान इस पर रोक लगी। अब यह योजना फिर से शुरू हो चुकी है।
Credit: UP Metro Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स