मनाली से बस 2 घंटे दूर है ये स्वर्ग से भी सुंदर जगह, महाभारत से है खास कनेक्शन

prabhat sharma

Sep 14, 2024

​मनाली के पास हिमाचल का खूबसूरत गांव​

मनाली के बारे में लगभग सभी लोग जानते होंगे। लेकिन, आज हम आपको बताएंगे मनाली के नजदीक बसे ऐसे गांव के बारे में जिसकी सुंदरता अनोखी और निराली है।

Credit: Istock

​मनाली से 2 घंटे दूर है जन्नत​

हम बात कर रहे हैं शानगढ़ की जो मनाली से महज 2 घंटे की दूरी पर कुल्लू जिले में स्थित है। इस गांव का जिक्र महाभारत में भी मिलता है।

Credit: Istock

​शंगचूल महादेव के करें दर्शन​

अगर आप शानगढ़ गए हों तो शंगचूल महादेव मंदिर जरूर जाएं। ये मंदिर शानगढ़ के लोगों के बीच काफी ज्यादा पूजनीय है जहां महादेव का वास माना जाता है।

Credit: Istock

​महाभारत से माना जाता है संबंध​

शानगढ़ गांव का जिक्र महाभारत में भी आता है। मान्यता है कि महाभारत के पात्र यहां आए थे और इस पावन भूमि पर महाभारत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटना घटी थी।

Credit: Istock

You may also like

मैसूर की वो जगह जिसने 25 साल के लड़के को...
भारत का मलेशिया कहलाता है ये हिल स्टेशन,...

​शानगढ़ में दिखता है स्वर्ग जैसा नजारा​

देवदार और सनसानी पेड़ों के जंगल, हरे भरे खेत और मनमोहक पर्वत दृश्य और घाटियों का लुत्फ अगर आपको उठाना है तो फिर शानगढ़ आपके लिए परफेक्ट प्लेस हो सकती है।

Credit: Istock

​बरशानगढ़​

बरशानगढ़ के आसपास के नजारे मनोरम हैं। यहां पहुंचकर पर्यटक जंगलों से गुजरते हुए चट्टानों से नीचे गिरते झरने को देख सकते हैं जो अपने आप में एक अनोखा नजारा है।

Credit: Istock

​रैला फोर्ट​

अगर आपको घूमने और सैर-सपाटे का काफी ज्यादा शौक है तो फिर आप रैला फोर्ट भी जा सकते हैं। रैला फोर्ट शानगढ़ गांव के बेहद नजदीक स्थित है।

Credit: Istock

​शांति और सुकून का करेंगे अनुभव​

शानगढ़ में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर पहुंचकर आपको अलग ही ऊर्चा का एहसास होगा। शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर ये जगह आपको काफी राहत देगी।

Credit: Istock

​कैसे पहुंचे शानगढ़​

मनाली पहुंचने के बाद आप बस से औट तक की यात्रा करें। औट पहुंचने के बाद सैंज तक बस से जाएं। सैंज पहुंचकर वहां से शानगढ़ गांव के लिए आपको बड़े ही आराम से सीधी बस मिल जाएगी।

Credit: Istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: मैसूर की वो जगह जिसने 25 साल के लड़के को बना दिया सद्गुरु, भारत में बसा है साक्षात स्वर्ग

ऐसी और स्टोरीज देखें