Oct 21, 2024

'कहीं चाहिए पासपोर्ट तो कहीं...', भारत के 6 अजब-गजब रेलवे स्टेशन

prabhat sharma

​करोड़ो लोग करते हैं ट्रैवल​

भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया का चौथा बड़ा रेलवे नेटवर्क है जिससे रोजाना करीब-करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोग रोजाना ट्रैवल करते हैं।

Credit: canva

​अनोखे रेलवे स्टेशन​

भारत में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसने अपनी लाइफ में ट्रेन से यात्रा ना की हो लेकिन, इन अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में शायद ही आपको जानकारी हो।

Credit: canva

​अम्बाला​

महत्वपूर्ण जंक्शन अम्बाला से आधी ट्रेन हरियाणा में और आधी पंजाब में होती है जो इस स्टेशन को अपने आप में अलग और एकदम अनूठा बनाती है।

Credit: canva

​अटारी रेलवे स्टेशन​

पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित अटारी रेलवे स्टेशन से पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए भी ट्रेनें चलती हैं। यहां पासपोर्ट के साथ ही आने वाले नागरिकों को वीजा की भी जरूरत पड़ती है।

Credit: canva

You may also like

लखनऊ में यहां खा लो दुनिया का सबसे टेस्ट...
चौड़ा हो जाएगा सीना, इन 7 देशों में भी धू...

​नवापुर रेलवे स्टेशन​

महाराष्ट्र के नंदुरबार में स्थित नवापुर रेलवे स्टेशन अनूठा रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन का एक हिस्सा महाराष्ट्र में जबकि दूसरा हिस्सा गुजरात में आता है।

Credit: canva

​नवापुर रेलवे स्टेशन की खासियत​

गौर करने वाली बात ये है कि यहां स्टेशन पर घोषणाएं 4 भाषा अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और गुजराती में होती है।

Credit: canva

​भवानी मंडी​

राजस्थान और मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने वाला भवानी मंडी रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंजन एक राज्य में तो ट्रेन के गार्ड का डिब्बा दूसरे राज्य में होता है।

Credit: canva

​बेनाम रेलवे स्टेशन ​

पश्चिम बंगाल के बर्धवान जिले में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसे 2008 में स्थापना के बाद से कोई नाम ही नहीं दिया गया है।

Credit: canva

​झारखंड का बेनाम स्टेशन​

रांची से टोरी जाने वाली ट्रेन भी एक बेनाम रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है। गांव वालों के विरोध के चलते इस स्टेशन का नाम नहीं पड़ा।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: लखनऊ में यहां खा लो दुनिया का सबसे टेस्टी छोला भटूरा, 40 सालों से गजब का स्वाद

ऐसी और स्टोरीज देखें