Oct 21, 2024

लखनऊ में यहां खा लो दुनिया का सबसे टेस्टी छोला भटूरा, 40 सालों से गजब का स्वाद

prabhat sharma

​स्वाद के लिए मशहूर​

नवाबों का शहर लखनऊ खाने में अनूठे स्वाद के लिए काफी ज्यादा फेमस है। यहां कबाब के अलावा छोले भटूरे भी लोगों का दिल जीत रहा है।

Credit: google

​छोले भटूरे के शौकीन​

अगर आप छोले भटूरे खाने के शौकीन हैं तो लखनऊ में एक ऐसी जगह है जो चार दशकों से अधिक टाइम से लोगों को स्वाद परोस रही है।

Credit: google

​श्री लस्सी कॉर्नर​

चरक चौराहे के पास कमला नेहरू मार्ग पर स्थित श्री लस्सी कॉर्नर पर जाकर आपको दुनिया के सबसे अच्छे छोले भटूरे खाने को मिल जाएंगे।

Credit: google

​1983 में स्थापना​

श्री लस्सी कॉर्नर साल 1983 से लोगों को स्वादिष्ट छोले भटूरे खिला रहा है। यहां हर दिन आपको छोले-भटूरे खाने वाले लोगों की लंबी लाइन देखने को मिल जाएगी।

Credit: google

You may also like

चौड़ा हो जाएगा सीना, इन 7 देशों में भी धू...
उम्र 24 लेकिन जिगर में है दम, इन 2 जगहों...

​स्पेशल छोले-भटूरे​

यहां के छोले भटूरे की सबसे ज्यादा खास बात ये है कि बिना लहसुन और प्याज के ही ये डिश आपके लिए बनाई जाती है।

Credit: google

​ताजगी से भरपूर खाना​

यहां के गरमागरम छोले भटूरे बेहद सुपाच्य होने के साथ ही ताजगी से भरपूर होते हैं जिनकी कीमत मात्र ₹70 प्लेट रखी गई है।

Credit: google

​घर जैसा स्वाद​

यहां के छोले भटूरे शरीर को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। यहां का स्वाद आपको बिल्कुल घर जैसा ही लगेगा।

Credit: google

​नहीं है ब्रांच​

टेस्टी छोले भटूरे खाने के लिए आपको चरक चौराहे के पास ही जाना होगा। श्री लस्सी कॉर्नर की और कोई ब्रांच नहीं है।

Credit: google

​लस्सी पीना मत भूलें​

श्री लस्सी कॉर्नर में जाकर आप छोले भटूरे खाने के साथ ही लस्सी पीना बिल्कुल मत भूलें। यहां की लस्सी भी आपका दिल जीत लेगी।

Credit: google

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: चौड़ा हो जाएगा सीना, इन 7 देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली

ऐसी और स्टोरीज देखें