ऐसा अनूठा देश जो धीरे-धीरे हो रहा है लुप्त, जहां रहते हैं सिर्फ 9 हजार 619 लोग

Sep 07, 2024

prabhat sharma

​छोटा और निर्जन द्वीप है तुवालु​

दक्षिणी पैसिफिक महासागर में लगभग 26 वर्ग किलोमीटर में स्थित छोटा सा देश तुवालु 9 द्वीपों से मिलकर बना है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। इसकी राजधानी फुनाफुटी है।

Credit: canva

​बेहद कम है जनसंख्या​

संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक 3 सितंबर 2024 तक तुवालु की कुल आबादी केवल 9,619 रह गई है। यह दुनिया का तीसरा सबसे कम जनसंख्या वाला देश है।

Credit: canva

​तुवालु में कौन रहता है? ​

तुवालु देश में अधिकांश लोग ईसाई धर्म के अनुयायी हैं जिनके पूर्वजों को दशकों पहले ईसाई मिशनरियों ने धर्मांतरित किया था। तुवालुवासियों में से 96% लोग जातीय पोलिनेशियाई हैं जो तुवालु चर्च से जुड़े हैं।

Credit: canva

​प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है तुवालु​

तुवालु के द्वीपों की प्राकृतिक सुंदरता अपने आप में बिल्कुल अनूठी है। यहां का नीला पानी, सफेद बालू की तटरेखा, और स्वच्छ समुद्र तट आपको शानदार अनुभव प्रदान करेगा।

Credit: canva

You may also like

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बसी ह...
ऐसी 5 जगह जहां पर रहना-खाना सब कुछ फ्री,...

​लोग तुवालु क्यों नहीं जाना चाहते?​

प्रशांत महासागर में स्थित दूरस्थ द्वीप है तुवालु जिसके कारण यहां पर पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। इसके अलावा यहां पर हवाई अड्डे, होटल, और अन्य बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं।

Credit: canva

​जलवायु परिवर्तन का करना पड़ रहा है सामना​

समुद्री स्तर में वृद्धि और अधिक तीव्र तूफान के कारण यहां पर रहना बिल्कुल भी आसान नहीं है। तुवालु जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का सामना कर रहा है इसके अलावा यहां सीमित स्वास्थ्य सेवाएं हैं।

Credit: canva

​प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता​

उष्णकटिबंधीय तूफानों और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के चलते तुवालु की यात्रा करना संवेदनशील हो सकता है। ऐसे में लोग तुवालु की यात्रा करने से बचते हैं।

Credit: canva

​शांत वातावरण में कर सकते हैं विश्राम​

कम जनसंख्या वाला देश होने के कारण तुवालु भीड़-भाड़ शहर की चिल्लम-चिल्ली से कोसों दूर है। यहां के शांत वातावरण में आप मानसिक शांति के लिए विश्राम कर सकते हैं।

Credit: canva

​अद्वितीय स्थानीय संस्कृति और परंपराएं​

अगर आप संगीत, नृत्य, और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का अनुभव करना चाहते हैं तो तुवालु की यात्रा करने आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यहां की स्थानीय संस्कृति और परंपराएं अनूठी हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बसी है जन्नत, खूबसूरती के सामने फेल है विदेश

ऐसी और स्टोरीज देखें