Mar 20, 2024

उदयपुर का रायता हिल्स, खूबसूरत वादियां देख छूमंतर हो जाती है थकान, बजट में ऐसे करें प्लान

Srishti

​भारत के हिडन जेम्स​

अगर आपको घूमने- फिरने का बहुत शौक है, लेकिन नॉर्मल जगहों से हटकर कोई नई और एडवेंचर से भरी जगह को एक्सप्लोर करने की सोच रहे हैं, तो ऐसी जगहों की भारत में कोई कमी नहीं।

Credit: canva

होली आउटफिट आइडियाज

​रायता हिल्स​

अगर आप पार्टनर या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां आने का आइडिया रहेगा बेस्ट। इस जगह का नाम है रायता हिल्स, जो उदयपुर जिले की गिरवा तहसील में स्थित है।

Credit: canva

​धरती पर जन्नत​

उदयपुर के एक छोटे से गांव में बसे रायता हिल्स की खूबसूरत धरती पर जन्नत का एहसास कराती है। बता दें कि इस गांव की आबादी सिर्फ 650 है और लगभग 150 घर यहां है।

Credit: canva

Holi In Mathura-Vrindavan

​​हरियाली और खुशनुमा मौसम​​

स्थानीय निवासियों से ज्यादा ये जगह पर्यटकों से भरी रहती है। चारों ओर फैली हरियाली, खुशनुमा मौसम यहां की सबसे बड़ी खासियत हैं।

Credit: canva

You may also like

ये है देश का सबसे पुराना शहर, घूमने के ल...
कश्मीर के लोगों को मालामाल करता है ये पे...

​​नेचुरल रिजर्व एरिया​​

वैसे रायता हिल्स एक नेचुरल रिजर्व एरिया भी है। यहां की पहाड़ियां और घास के मैदान को देखकर आपको लगेगा ही नहीं कि आप राजस्थान के किसी जगह आए हैं।

Credit: canva

​सूर्योदय और सूर्यास्त​

हिल स्टेशन्स पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा ऐसा होता है, जिसे आप कैमरे में कैद किए बिना रह ही नहीं सकते। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां ऐसा लगता है जैसे पहाड़ों पर किसी ने पीली चादर बिछा दी हो।

Credit: canva

​परफेक्ट मौसम​

रायता हिल्स का मौसम साल के ज्यादातर महीने ठंडा ही रहता है, लेकिन हां, बारिश के मौसम में यहां घूमने की प्लानिंग बेस्ट रहेगी, क्योंकि उस दौरान यहां की वादियां हरियाली की चादर ओढ़ लेती हैं।

Credit: canva

​जाने का रास्ता ​

अगर आप शांति और सुकून की तलाश में हैं, तो ये एक शानदार जगह है। आपको यहां आने के लिए रोड का सहारा ही लेना पड़ेगा यानी स्कूटर या बाइक से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Credit: canva

​दोस्त या पार्टनर​

इस जगह में घूमने के बहुत ज्यादा ठिकाने नहीं, लेकिन फिर भी आप यहां आकर एन्जॉय कर सकते हैं। दोस्तों के अलावा ये जगह कपल्स के लिए भी बेस्ट है। अगर आप सोलो ट्रैवलर हैं, तो भी यहां प्लान कर सकते हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है देश का सबसे पुराना शहर, घूमने के लिए हर रोज जाते हैं लाखों लोग

ऐसी और स्टोरीज देखें