Sep 16, 2024

गरीबों के लिए स्वर्ग है गुड़गांव के ये नाइट क्लब, दिल खोलकर कर सकते हैं एन्जॉय

prabhat sharma

​कम पैसों में कर सकते हैं नाइटलाइफ एन्जॉय​

अक्सर जब नाइट क्लब या नाइट लाइफ की बात आती है तो सबसे पहला ख्याल ये आता है कि ऐसा करने के लिए ढेर सारे पैसों की जरूरत है।

Credit: canva

Cheap Honeymoon Destination

​गुड़गांव में कर सकते हैं पार्टी​

दिल्ली से सटे गुड़गांव में आपको ऐसे ढेर सारे क्लब मिल जाएंगे जहां पर आप कम पैसों में एन्जॉय कर सकते हैं। ये क्लब अन्य क्लबों की तुलना में काफी सस्ते और अच्छे होते हैं जहां कम पैसों में एन्जॉय किया जा सकता है।

Credit: canva

Sharmila Tagore Young Pics

​स्काईलाइट क्लब​

गुड़गांव के सहारा मॉल में स्थित ये नाइट क्लब खूबसूरत लुक और आरामदायक वातावरण के लिए जाना जाता है। इस क्लब में सिंगल एंट्री के लिए कीमत बेहद कम है।

Credit: canva

​रॉक कोर्नर क्लब​

एमजी रोड पर स्थित ये नाइट क्लब म्यूज़िक के शौकीनों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आप ना के बराबर एंट्री फीस देकर एंट्री कर सकते हैं और नाइट लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं।

Credit: canva

You may also like

सिर्फ 430 रुपए में घूम लें विदेश, गरीब भ...
नींद पूरी करनी है तो इन जगहों पर घूम आइय...

​प्रोटोटाइप क्लब​

गुड़गांव सहारा मॉल में स्थित ये क्लब शानदार एंटरटेनमेंट और हाय-एंड म्यूज़िक के लिए फेमस है। यहां का माहौल आपको बैंकॉक के नाइट क्लब की याद दिला देगा।

Credit: canva

​हंटर क्लब​

गुड़गांव के सहारा मॉल में स्थित इस क्लब में आप बेहद कम एंट्री फीस देक जा सकते हैं। अगर आपके पास कम पैसे हैं और नाइटलाइफ़ के आप शौकीन हैं तो ये जगह आपके लिए बेहतरीन स्थान है।

Credit: canva

​फैंटम नाइट क्लब ​

एमजी रोड पर स्थित फैंटम नाइट क्लब में आपको शानदार वातावरण मिलेगा। म्यूज़िक और बेहतरीन एंटरटेनमेंट के साथ ये नाइट क्लब अन्य नाइट क्लबों की तुलना में काफी सस्ता है।

Credit: canva

​लॉस्ट लेमन्स​

गुड़गांव सेक्टर 29 में स्थित ये नाइट क्लब आपको विदेशों वाली फीलिंग देगा। यहां पर जाकर आपको ऐसा लगेगा कि मानो आप दूसरे देश में आ गए हों। लॉस्ट लेमन्स की वाइब काफी ज्यादा पार्टी मूड टाइप वाली है।

Credit: canva

​तय नहीं है एंट्री फीस​

इन क्लबों में एंट्री फीस समय-समय के साथ बदलती रहती है। हालांकि, दिल्ली के अन्य क्लबों की तुलना में ये क्लब फिर भी सस्ते ही होंगे। ऐसे में अगर आप यहां जाने का मन बना रहे हैं तो फीस के बारे में क्लब से जानकारी ले सकते हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सिर्फ 430 रुपए में घूम लें विदेश, गरीब भी ले सकते हैं फॉरेन ट्रिप का मजा

ऐसी और स्टोरीज देखें