सिर्फ 430 रुपए में घूम लें विदेश, गरीब भी ले सकते हैं फॉरेन ट्रिप का मजा

prabhat sharma

Sep 16, 2024

​सस्ते में करें भूटान देश की यात्रा​

हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे मात्र 430 रुपए खर्च करके आप विदेश की यात्रा कर सकते हैं। हम आपको डिटेल में बताएंगे कि कैसे आप 500 से भी कम रुपए में भारत से भूटान तक की यात्रा कर सकते हैं।

Credit: instagram

​सबसे पहले जाएं दिल्ली से वेस्ट बंगाल​

इस यात्रा की शुरुआत करने के लिए आपको पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अलीपुर द्वार के लिए ट्रेन का टिकट लेना है। इस रूट पर रोजाना ही ट्रेन चलती है।

Credit: instagram

​महानंदा एक्सप्रेस से करें यात्रा​

ट्रेन नंबर 15484 महानंदा एक्सप्रेस से आप अपनी यात्रा करें। आपको अलीपुर से एक स्टेशन पहले हासिमारा पर रुकना होगा। इस दौरान टोटल 57 57 स्टॉपेज पड़ेगे।

Credit: instagram

​380 रुपए खर्च कर लें टिकट​

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अलीपुर द्वार के लिए जनरल टिकट का किराया केवल 380 रुपए है। इस ट्रेन में स्लीपर टिकट मिलने में दिक्कत होती है। ये जर्नी 36 से 37 घंटे की होने वाली है।

Credit: instagram

You may also like

नींद पूरी करनी है तो इन जगहों पर घूम आइय...
मेरठ से 3 घंटे दूर बसा है ये हिल स्टेशन,...

​हासिमारा स्टेशन पहुंचने के बाद ये करें​

हासिमारा स्टेशन पहुंचने के बाद आपको शेयरिंग टैक्सी से जयगांव गेट के लिए निकलना होगा। शेयरिंग टैक्सी का किराया केवल 40 रुपए होगा। अब तक आप इस जर्नी पर 420 रुपए खर्च कर चुके हैं।

Credit: instagram

​भूटान के फुचलिंग में होगी आपकी एंट्री​

जयगांव गेट से आपकी एंट्री विदेश यानी भूटान के फुचलिंग में होगी। सुबह 8.30 बजे के बाद एंट्री गेट खुलता है जहां आपको वोटर आइडी कार्ड दिखाना होगा। इस दौरान आपको 10 रुपए देने होंगे।

Credit: instagram

​430 रुपए में पहुंच गए विदेश​

ऐसे में आप केवल 430 रुपए के खर्चे से विदेश की धरती पर पहुंच चुके हैं। भूटान के फुचलिंग में आप बिना परमिट के 4-5 किलोमीटर के दायरे में अच्छे से घूम सकते हैं।

Credit: instagram

​पूरा भूटान एक्सप्लोर करने के लिए लेना होगा परमिट​

भूटान के फुचलिंग से आगे बढ़ने के लिए आपको टूर गाइड लेना अनिवार्य होगा। टूरिस्ट गाइड ही आपको पूरा भूटान घुमाएगा। कोविड के बाद से वहां के नियम थोड़ा सख्त हो गए हैं।

Credit: instagram

​भूटान में खुलकर कर सकते हैं ट्रैवल​

भूटान की करेंसी भारत के रुपए की तुलना में कमजोर है। ऐसे में आप बजट की ज्यादा चिंता किए बिना विदेश को एक्सप्लोर कर सकते हैं। भूटान में भारत का सिमकार्ड नहीं चलता है।

Credit: instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: नींद पूरी करनी है तो इन जगहों पर घूम आइये

ऐसी और स्टोरीज देखें