पहाड़ों की रानी से है मिथुन चक्रवर्ती का खास कनेक्शन

prabhat sharma

Sep 30, 2024

​चर्चा में मिथुन चक्रवर्ती​

मिथुन चक्रवर्ती को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Credit: instagram

​मिथुन चक्रवर्ती की फेवरेट टूरिस्ट प्लेस​

मिथुन चक्रवर्ती को भारत में ट्रैवल करना बेहद ही पसंद है। मिथुन चक्रवर्ती का पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर ऊटी हिल स्टेशन से खास कनेक्शन है।

Credit: instagram

​ऊटी से बना खास रिश्ता​

80 से 90 के दशक में मिथुन चक्रवर्ती की तमाम फिल्मों की शूटिंग ऊटी में ही हुई थी जिसके चलते ये लोकेशन मिथुन की पसंदीदा लोकेशन बन गई।

Credit: instagram

​ऊटी से मिथुन चक्रवर्ती का कनेक्शन​

मिथुन चक्रवर्ती का ऊटी से एक बड़ा कनेक्शन उनका लग्जरी होटल मोनार्क है। ऊटी में मिथुन चक्रवर्ती के नाम से ही ये होटल काफी ज्यादा फेमस है।

Credit: instagram

You may also like

हरियाणा से सिर्फ 5 घंटे दूर बसा है ये हि...
दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे दूर बसा है स्वर्ग...

​सिलीगुड़ी स्थित बिजनेसमैन के साथ की थी साझेदारी​

मिथुन चक्रवर्ती ने शिवमंदिर में होटल मोनार्क का उद्घाटन किया था। सिलीगुड़ी स्थित बिजनेसमेन तपन दास के साथ ऊटी में स्थित ये जगह मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स के बीच एक कॉलेबरेशन है।

Credit: instagram

​बॉलीवुड की पसंदीदा लोकेशन पसंदीदा लोकेशन​

ऊटी की प्राकृतिक सुंदरता और वहां के हिल स्टेशन हमेशा से ही इसे बॉलीवुड की पसंदीदा लोकेशन बनाता है। ऐसे में मिथुन चक्रवर्ती ने कई बार इस जगह की तारीफ भी की है।

Credit: instagram

​ऊटी झील का करें दौरा​

अगर आप ऊटी यात्रा करने गए हों तो आपको ऊटी झील का दौरान अवश्य करना चाहिए। ये एक कृत्रिम झील है जिसमें नौका विहार और बोटिंग का आप आनंद ले सकते हैं।

Credit: instagram

​डोड्डाबेट्टा पीक के करें दीदार​

नीलगिरि पर्वत की सबसे ऊंची चोटी डोड्डाबेट्टा पीक ऊटी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहाड़ों का मनोरम दृश्य देखने के लिए आपको इस जगह को एक्सप्लोर करना चाहिए।

Credit: instagram

​साल भर सुहावना रहता है मौसम​

ऊटी में औसत तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। ऊटी का ठंडा मौसम आपको मंत्रमुग्ध कर देगा वहीं सालभर आप इस प्यारे से हिल स्टेशन में घूमने जा सकते हैं।

Credit: instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: हरियाणा से सिर्फ 5 घंटे दूर बसा है ये हिल स्टेशन, खूबसूरती ऐसी स्वर्ग भी हो जाए फेल

ऐसी और स्टोरीज देखें