Sep 30, 2024

हरियाणा से सिर्फ 5 घंटे दूर बसा है ये हिल स्टेशन, खूबसूरती ऐसी स्वर्ग भी हो जाए फेल

prabhat sharma

​प्रकृति के साथ बिताएं कुछ पल​

हरियाणा के पास एक ऐसा हिल स्टेशन मौजूद है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं और यहां पहुंचकर आप शांत के 2 पल जंगलों और प्रकृति के नजदीक बिता सकते हैं।

Credit: canva

​हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन​

हरियाणा का एकमात्र और बला का खूबसूरत हिल स्टेशन मोरनी हिल्स पंचकुला जिले में स्थित है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, हरे-भरे जंगल और शांत वातावरण आपका मन मोह लेंगे।

Credit: canva

​अद्बभुत है मोरनी हिल्स की सुंदरता​

मोरनी हिल्स की सुंदरता भारतीय पर्यटकों को ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी खूब लुभाती है। यहां की पहाड़ी, ट्रैकिंग ट्रेल्स और सुंदर झील आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी।

Credit: canva

​टिककर ताल जाना ना भूलें​

मोरनी हिल्स का टिककर ताल फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की खूबसूरत झीलें देखकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। इसके साथ ही आप यहां पर बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं।

Credit: canva

You may also like

दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे दूर बसा है स्वर्ग...
दिल्लीवाले सस्ते में घूम रहे वो हिल स्टे...

​मोरनी किला के करें दीदार​

मोरनी हिल्स की पहाड़ियों पर मोरनी किला के नाम से एक अद्भुत किला मौजूद है। पहाड़ियों की चोटी पर स्थित ये किला 17वीं शताब्दी में बना था। ऐसे में यहां से आप मनोहर दृश्य का आंद ले सकते हैं।

Credit: canva

​ट्रैकिंग का उठा सकते हैं लुत्फ​

अगर आपको ट्रैकिंग पसंद है तो ये जगह आपके लिए अनुकूल है। यहां पर प्रकृति के आंचल में आप ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ऐसे कई ट्रैकिंग रूट्स हैं जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।

Credit: canva

​करोह पीक से देखें शानदार नजारे​

करोह पीक जिसे राज्य की सबसे ऊंची चोटी माना जाता है वहां जरूर से जरूर घूमें। इस जगह से जाकर आपको तमाम सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे।

Credit: canva

​ट्रेन मार्ग के जरिए ऐसे जाएं मोरनी हिल्स​

मोरनी हिल्स हाईएस्ट पीक ऑफ़ हरियाणा इसका निकटतम रेलवे स्टेशन है। दिल्ली से ट्रेन के जरिए पहले यहां पहुंचे इसके बाद महज 10 किलोमीटर की दूरी को आप टैक्सी या बस से तय कर सकते हैं।

Credit: canva

​हरियाणा से ऐसे पहुंचे मोरनी हिल्स​

हरियाणा से मोरनी हिल्स की दूरी तकरीबन 167 मील है। निजी वाहन द्वारा 5 घंटें में मोरनी हिल्स पहुंच सकते हैं। वहीं चंडीगढ़ से मोरनी हिल्स की दूरी लगभग 32 किलोमीटर है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे दूर बसा है स्वर्ग सा सुंदर देश, जहां 1 रुपया बन जाता है 300

ऐसी और स्टोरीज देखें