Dec 02, 2023
अधिकतर लोग वंदे भारत एक्सप्रेस को उसकी फास्ट स्पीड और खूबसूरत डिजाइन के कारण जानते हैं।
Credit: Twitter
पूरी तरह से मेड इन इंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस, 21वीं सदी का ट्रेन के मामले में सबसे बड़ा बदलाव है।
Credit: Twitter
यह पूरी तरह से ऑटोमेटिक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन टेक्नोलॉजी से लैस है। और इसकी टॉप स्पीड 160 KM प्रति घंटा है।
Credit: Twitter
अपनी फास्ट स्पीड और खूबसूरत डिजाइन के अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस कई हाईटेक फीचर्स से भी लैस है, जो इसे 'कंप्यूटर ऑन व्हील्स' बनाते हैं।
Credit: Twitter
वंदे भारत को कई स्मार्ट इंटिग्रेटेड सर्किट यानी चिप से लैस किया गया है। जो ट्रेन को चलाने से लेकर ब्रेक लगाने तक में मदद करते हैं।
Credit: Twitter
वंदे भारत एक्सप्रेस में गेट खोलने जैसे काम भी ऑटोमेटिक होते हैं और इसमें भी चिप्स की मदद ली जाती है।
Credit: Twitter
रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस हाईटेक ट्रेन को करीब 15,000 चिप से लैस किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में ही करीब 2,000 आईसी लगी होती हैं।
Credit: Twitter
चिप के अलावा वंदे भारत में एक हाई टेक ब्रेकिंग सिस्टम, डोर सिस्टम और ट्रेन कंट्रोल एंड मैनेजमेंट सिस्टम (TCMS) है। यानी इसका हर एक कोच एक कंप्यूटर की तरह काम करता है।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स